लड़ोग स्कूल में आपदा सप्ताह पर चला सफाई अभियान

लड़ोग स्कूल में आपदा सप्ताह पर चला सफाई अभियान

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 05 अप्रैल ) राजकीय उच्च पाठशाला लड़ोग में 01 अप्रैल से 07 अप्रैल तक आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया रहा है। 

इस दौरान ग्रीष्मकालीन ऋतु में लगने वाली आग से बचाव हेतु विद्यालय परिसर के आस-पास पास उगी हुई कंटीली झाड़ियों को काट कर साफ सफाई का अभियान चलाया गया। जिससे विद्यालय परिसर को आग लगने जैसी आपदा से सुरक्षित किया जा सके व किसी प्रकार के जहरीले जीवों जैसे सांप, मधुमक्खी इत्यादि का खतरा भी न रहे।

इस सफाई कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के भारत स्काउट एंड गाइड के स्काउट मास्टर भूपेन्द्र कुमार की अगुवाई में विद्यालय के सभी स्काउट छात्रों ने अपना सहयोग दिया।

 

इसके अलावा इस दौरान अन्य अध्यापकों व स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर ने भी इस प्रयास में अपना विशेष योगदान दिया।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!