बाघ की दहाड़ से सहमे पलोग गाँव के ग्रामीण

बाघ की दहाड़ से सहमे पलोग गाँव के ग्रामीण

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (20 मई) उपमण्डल अर्की के कई गांवों में इन दिनों बाघ का खतरा बना हुआ है। जिस कारण लोग सहमे हुए हैं। जानकारी देते हुए समाजसेवी प्रकाशचंद शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत पलोग के गाँव‌ शिलडू , घयाणा, घाट, तथा पलोग सहित आसपास के गाँवों के पिछले करीब आठ दिनों से बाघ इन गांवों के अलावा आसपास के क्षेत्र में दिन में ही दिखाई देता है जिस कारण लोगों में खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यह बाघ दिन में कई बार उक्त गांवों के साथ लगते जंगलों में दहाड़ रहा है

 

जिस कारण ग्रामीणों को पशुओं को घास लाने में बड़ी मुश्किल हो रही है। उन्होंने बताया कि लोग शाम के समय भी अपने घरों से बाहर निकलने मे गुरेज कर रहे हैं। 

कहा कि कई लोगो ने तो बाघ को काफी नजदीक से देखा है। जिसके पश्चात ग्रामीण डर के साये में जी रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को अब हर समय डर सता रहा है कि बाघ उनके मवेशियों या बच्चों को अपना शिकार ना बना ले। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से इसे जल्द पकड़ने का आग्रह किया है।

 

उधर वन परिक्षेत्र अधिकारी (अर्की) किशोरी भारद्वाज ने बताया कि जल्द ही क्षेत्र के फॉरेस्ट गार्ड को अन्य कर्मियों सहित मौके पर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पटाखे चलाकर इसे भगाने का प्रयास करें उन्होंने लोगों से शाम के समय घरों से बाहर न निकलने आग्रह किया है। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!