धुंदन स्कूल में ऑपरेशन सिंदूर, सेना के शौर्य पर कार्यक्रम का आयोजन

धुंदन स्कूल में ऑपरेशन सिंदूर, सेना के शौर्य पर कार्यक्रम का आयोजन

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 23 मई ) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में ऑपरेशन सिंदूर व सेना के शौर्य पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिक कैप्टन रमेश कुमार, सेना मेडल ने विद्यार्थियों को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय सेनाओं के अदम्य साहस व शौर्य का वर्णन किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में आगे कहा कि इस कठिन समय में देश के सभी लोगों ने एकजुट होकर भारतीय सेनाओं का मनोबल बढ़ाया जिसके कारण हम ऑपरेशन को सफल बनाने में कामयाब हुए।

वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र पाल कौंडल ने सभी अतिथियों व पूर्व सैनिकों का विद्यालय की ओर से स्वागत व अभिनंदन किया।

प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि सीमाओं पर तैनात बहादुर सैनिकों के कारण ही हम यहां पर सुरक्षित है। पूर्व सैनिकों के द्वारा विद्यार्थियों में देश भक्ति की भावना जागृत करने के लिए जय घोष के नारे लगाकर जोश भरा गया व हस्ताक्षर अभियान में भी भाग लिया।

 

इस अवसर पर कैप्टन जगदेव राठौर, रोशन लाल, लाल सिंह, कैप्टन जगजीत सिंह, नरेश कुमार, एसएमसी अध्यक्ष सुनील कुमार, प्रेम भगत, मेहर चंद बट्टू, श्याम लाल, पंचायत उप प्रधान मदन लाल, एसएमसी कार्यकारिणी के सदस्य व विद्यालय के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!