धुंदन स्कूल की एनएसएस ने जंगल में आगजनी से बचाव के लिए हटाई पत्तियां

धुंदन स्कूल की एनएसएस ने जंगल में आगजनी से बचाव के लिए हटाई पत्तियां

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 20 मई ) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन की एनएसएस इकाई के 30 स्वयंसेवियों ने गर्मियों में आगजनी घटनाओं से बचाव के लिए नजदीकी जंगल में पौधों से चीड़ की पत्तियों को हटाकर गुड़ाई की।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू और सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में बच्चों ने पौधों के बचाव व देखभाल के लिए कार्य किया।
प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बच्चों की सराहना की।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!