दाड़लाघाट बैंक में गोल्ड लोन घोटाले में दूसरा आरोपी दाड़लामोड़ से गिरफ्तार

दाड़लाघाट बैंक में गोल्ड लोन घोटाले में दूसरा आरोपी दाड़लामोड़ से गिरफ्तार।

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 22 मार्च ) पुलिस थाना दाड़लाघाट की पुलिस टीम द्वारा एचडीएफसी बैंक दाड़लाघाट में हुए गोल्ड लोन घोटाले में शामिल गोल्ड वैल्यूअर को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था।

इस मामले में पुलिस थाना दाड़लाघाट की टीम द्वारा एक अन्य आरोपी गौतम भौमिक पुत्र सतीश भौमिक निवासी गांव व डाकघर मनसुका तहसील व जिला मेदनीपुर पश्चिमी बंगाल आयु 42 साल जिसने पहले गिरफ्तार हुए आरोपी साहेब मोंडल के साथ मिलकर साजिश रचकर एचडीएफसी बैंक दाड़लाघाट से गोल्ड लोन लिया था। जिसको पुलिस टीम द्वारा दाड़लाघाट क्षेत्र के दाड़लामोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को आज 22 मार्च को अदालत में पेश किया जाएगा। अब तक इस मामले में कुल 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!