जलाना स्कूल के शिवांश चौहान ने स्कॉलरशिप परीक्षा में हासिल किया तीसरा स्थान
बाघल टाइम्स
अर्की ब्यूरो (26 जुलाई)राजकीय प्राथमिक पाठशाला जलाना ना के शिवांश चौहान ने छात्रवृत्ति योजना के तहत तीसरा स्थान प्राप्त किया है

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पांचवीं कक्षा के लिए चलाई गई स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट स्कॉलरशिप योजना के तहत वर्ष 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है।
जानकारी देते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य अनीता कंवर ने बताया कि प्रथम चरण की परीक्षा एनसीईआरटी सोलन द्वारा आयोजित की गई।
इस परीक्षा में शिवांश चौहान ने जिलेभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
उन्होंने बताया कि इस छात्रवृत्ति योजना के तहत छठी कक्षा में 48 हजार रुपये ,सातवीं कक्षा में 60 हजार रूपये और आठवीं कक्षा में 72 हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं।
उधर विद्यालय की इस उपलब्धि के लिए एसएमसी प्रधान सीमा देवी और अन्य सदस्यों ने शिवांश चौहान और समस्त अध्यापकों को शुभकामनाएं दी है।