कुनिहार में 884 ग्राम चूरा पोस्त के साथ 45 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

कुनिहार में 884 ग्राम चूरा पोस्त के साथ 45 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार।

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 23 मार्च ) पुलिस थाना कुनिहार में नशा तस्करी से जुड़ा एक मामला सामने आया है।
गौरतलब है कि सोलन पुलिस का नशा तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही अभियान लगातार जारी है।
इसी कड़ी में बीते 22 मार्च को पुलिस थाना कुनिहार की एक टीम शाम को जब इलाके में गश्त व अपराधों की रोकथाम के लिए रवाना थी तो पुलिस टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर सलीम उर्फ बिल्ला पुत्र स्व० जौंकीराम गांव व डाकघर मंज्याट तहसील अर्की (सोलन) आयु 45 साल से 884 ग्राम चुरापोस्त बरामद किया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना कुनिहार में मामला दर्ज कर लिया गया।

जांच के दौरान पाया गया है कि यह आरोपी नशे के इस सामान को आस-पास के इलाके में युवाओं को सप्लाई करने की फिराक में था। इस आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकार्ड का भी पता किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। मामले की पुष्टि एस पी गौरव सिंह ने की है। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!