कसौली के बठोल में 11 ग्राम चिट्टा के साथ 02 सगे भाई गिरफ्तार
बाघल टाइम्स
धर्मपुर ब्यूरो (25 मार्च) पुलिस थाना धर्मपुर के अंतर्गत नशा तस्करी से जुड़ा एक मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना धर्मपुर की टीम बीते 17 मार्च को इलाके में गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतू मौजूद थी तो इस टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि गौरव व उसका भाई चेतन अपने घर में चिटटा, हरोईन बेचने का धंधा करते है तथा उन्होंने अपने घर के नीचे अपने निर्माणाधीन भवन में चिटटा, हैरोईन रखा हुआ है।
यह सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उनके निर्माणाधीन मकान में दबिश देकर दोनों युवकों, गौरव पुत्र हरि गोपाल गांव बठोल, डाकघर धर्मपुर तहसील कसौली (सोलन) आयु 23 साल और चेतन पुत्र हरि गोपाल गांव बठोल डाकघर धर्मपुर तहसील कसौली (सोलन) आयु 25 साल को करीब 11 ग्राम चिटटा, हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया।
जिस पर पुलिस थाना धर्मपुर में मामला दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल में भेज दिया गया है।
जांच के दौरान यह भी पाया गया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से आरोपी गौरव के खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में चिटटा तस्करी का एक मामला पहले से दर्ज है जिसमें इस आरोपी से 07 ग्राम से ज्यादा चिट्टा, हेरोईन बरामद किया गया था।
पुलिस द्वारा इस मामले की जांच जारी है। मामले की पुष्टि एसपी गौरव सिंह ने की है।