अर्की भाजपा आपदा प्रभावितों के लिए भेजेगी किचन किट

अर्की भाजपा आपदा प्रभावितों के लिए भेजेगी किचन किट

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (08 जुलाई) मंगलवार को भाजपा अर्की मण्डल की विशेष बैठक मण्डल अध्यक्षा रीना भारद्वाज की अध्यक्षता में अर्की लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

महामंत्री यश पाल कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में मुख्य रूप से मंडी जिला में त्रासदी पर दुःख प्रकट किया गया। इसके पश्चात पार्टी संगठन ने निर्णय लिया कि अर्की मंडल से सभी कार्यकर्ता राशि एकत्रित करेंगे जिसके बाद किचन किट व खाने पीने की सामग्री प्रभावित लोगों को भेजी जाएगी । इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं से श्रद्धा अनुसार सहायता राशि देने का आग्रह किया गया। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!