अर्की के 03 युवक 503 ग्राम चूरापोस्त व 4.43 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार।
बाघल टाइम्स
अर्की ब्यूरो : ( 12 अक्तूबर ) पुलिस थाना सोलन के अंतर्गत
क्षेत्र में नशा तस्करी से जुड़ा मामला सामने आया है।
पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 03 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 503 ग्राम चुरापोस्त व 4.43 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 11 अक्तूबर रात को पुलिस चौकी शहर सोलन की टीम न्यू मॉडर्न ढाबा के पास नाकाबंदी पर मौजूद थी। इसी दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक ऑल्टो कार को चेकिंग के लिए रोका गया। इस कार में 03 युवक सवार थे। पुलिस द्वारा की गई तलाशी में कार से नशीले पदार्थ बरामद हुए। आरोपियों की पहचान रोहित पुत्र भूप चंद, गांव साई, डाकघर बलेरा, तहसील अर्की (सोलन) आयु 23 साल, तरुण पुत्र प्रताप सिंह, गांव साई, डाकघर बलेरा, तहसील अर्की (सोलन) आयु 27 साल, कैलाश चंद पुत्र रूप राम, गांव साई, डाकघर बलेरा, तहसील अर्की (सोलन) आयु 29 साल के रूप में हुई है।
पुलिस ने नशीले पदार्थो को कब्जे में लेकर थाना सदर सोलन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही नशा तस्करी में प्रयुक्त ऑल्टो कार भी जब्त कर ली गई है।
वहीं, एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ it’sमामला दर्ज कर लिया गया है। उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।
पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिले में लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।