अर्की के इन इलाकों में 08 जुलाई को बिजली आपूर्ति रहेगी बंद!
बाघल टाइम्स
अर्की ब्यूरो : ( 06 जुलाई ) विद्युत उपमण्डल अर्की के अधीन 33 के.वी. सब स्टेशन एवं लाइन के मुरम्मत कार्य के चलते 11 के.वी. फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 08 जुलाई को सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
यदि यह कार्य किसी कारणवश 08 जुलाई को पूरा नहीं होता तो यह 09 जुलाई को पूरा किया जाएगा।

इस दौरान 11 के.वी. अर्की फीडर के अंतर्गत नगर पंचायत अर्की के वार्ड संख्या 01 से लेकर 07
. बातल फीडर के अंतर्गत बातल, मांझू, मंज्याट, तथा इसके आसपास के क्षेत्र
. गलोग फीडर के अंतर्गत जलाना, बथालंग, चिंग्या, जावड़ा, खेड़ी घाटी तथा इसके आसपास के क्षेत्र
. एन.सी.पी.सी फीडर के अंतर्गत पेय जल योजना सरली
. शालाघाट फीडर के अंतर्गत कोटली, चम्यावल, दानोघाट, शालाघाट, गलोथ, घुमारीं, दधोगी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह जानकारी विद्युत उपमण्डल के सहायक अभियन्ता ई. नीरज कुमार कतना ने दी तथा उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।