जय राम ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विधायक अर्की वीरभद्र सिंह का कुशलक्षेम जाना

image

1 May 2021

बाघल टाइम्स

शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आई जी एम सी शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का कुशलक्षेम जाना। वीरभद्र सिंह किन्हीं स्वास्थ्य कारणों से शुुुुक्रवार को सायं अस्पताल में भर्ती हुए।

मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इस मौके पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डाॅ. रामलाल मारकण्डा, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल भी मौजूद रहे।

वहीं उनके सुपुत्र ने भी सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य में सुधार को लेकर जानकारी सांझा की है।
इसके अलावा उन्होने लोगों से भी अपील की है कि कोरोना के चलते उनसे न मिले।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!