अर्की मे पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

29 April  2021

बागल टाइम्स

अर्की

उपमंडल अर्की के एक गांव में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक 20 वर्षीय युवक द्वारा 6 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म को लेकर शिकायत दर्ज हुई है।
मामले की पुष्टि करते हुए डी एस पी प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत के अनुसार युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवक को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!