मुख्यमंत्री ने किया विद्यासागर भार्गव रचित कविता संग्रह का विमोचन


image

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (25नवम्बर)
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां विद्यासागर भार्गव द्वारा रचित कविता संग्रह ‘मेरी तुम्हारी कहानी, कविता की जुबानी’ का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने विद्यासागर भार्गव के प्रयासों की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि यह काव्य पुस्तक पाठकों को पसंद आएगी। उन्होंने लेखक को उनके भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, विधायक चैपाल बलबीर वर्मा, भाजपा नेता अर्की रत्तन पाल एवं डी.के. उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित थे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!