दाड़लाघाट कॉलेज में यंग पॉलिटिकल सोसायटी का गठन, चंदन उपाध्यक्ष, अंकिता सचिव नियुक्त

दाड़लाघाट कॉलेज में यंग पॉलिटिकल सोसायटी का गठन, चंदन उपाध्यक्ष, अंकिता सचिव नियुक्त

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 2 अगस्त ) राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में सत्र 2025-26 के लिए राजनीति शास्त्र विभाग की सोसायटी (यंग पॉलिटिकल साइंटिस्ट सोसाइटी) का गठन किया गया।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने विद्यार्थियों को राजनीति शास्त्र विभाग की विगत वर्षों की गतिविधियों से अवगत करवाया।

विभागाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए चंदन, सचिव पद के लिए अंकिता व सह सचिव पद के लिए आंचल व इशिता, कोषाध्यक्ष पद के लिए हिमानी व मीडिया प्रभारी निशांत राज को मनोनीत किया गया। वहीं इसी के साथ मुस्कान, हिमांशी और प्रीति को सदस्य निर्वाचित किया गया।

गौरतलब है कि महाविद्यालय में यंग पॉलिटिकल सोसाइटी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवाती रही है।

इस अवसर पर यंग पॉलिटिकल सोसायटी के सभी विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!