उपप्रधान को परिवार सहित मारने की साजिश, कुँए में मिलाया जहरीला पदार्थ

बाघल टाइम्स नेटवर्क

26 जून/ कांगड़ा जिले के पुलिस थाना  नूरपुर, के तहत गांव पुरानी गंगथ में एक कुएं में जहरीला पदार्थ मिला कर पंचायत के एक पूर्व उपप्रधान को परिवार सहित उन्हें मारने की साजिश रचने को लेकर शिकायत दर्ज़ हुइ है।. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पंचायत के पूर्व उपप्रधान कुलदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनके घर के समीप बने कुएं में किसी ने जहरीला पदार्थ मिलाकर उन्हें व उनके परिवार को मारने की साजिश रची है।

उन्होन बताया कि शनिवार सुबह के समय जब परिवार वालों ने इस पानी को पी लिया तो परिवार के सदस्यों के रजनी देवी, संदीप सिंह, चंदीप सिंह को पानी में दुर्गंध आई। इस पर उन्‍हें पानी प्रदूषित होने का शक हुआ और जब वो कुएं के समीप गए तो कुएं में जहरीले पदार्थ की दो खाली बोतलें गिरी दीखीं ।

कुछ देर बाद पानी के जहरीला होने और उसके सेवन से पूरे परिवार की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्‍हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पानी में जहरीला पदार्थ मिले होने की पुष्‍टि होने पर कुलदीप सिंह, रजनी देवी और पूर्णिमा को डाक्‍टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्‍पताल टांडा में शिफ्ट किया गया। जिसमे फिलहाल संदीप की हालत ठीक बताई जा रही है।

उधर सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, वहीं फारेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर मुआयना किया है। नूरपुर थाना प्रभारी राजकुमार, के अनुसार कुएं में जहरीला पदार्थ मिलाने के मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!