राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (15 मई) राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रेम, करूणा और सहिष्णुता की प्रतिमूर्ति भगवान बुद्ध ने पीड़ित मानवता को मध्यम मार्ग दिखाकर एक नई अवधारणा दी। 

राज्यपाल ने कहा कि सर्वकल्याण और सहिष्णु समाज की स्थापना के लिए यह आवश्यक है कि हम भगवान बुद्ध के उपदेशों को अपने व्यवहार में शामिल करें। 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने बधाई संदेश में कहा कि बुद्ध पूर्णिमा एक पवित्र त्योहार है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध को पूर्ण ज्ञान की प्राप्ति हुई और इसके माध्यम से हम सभी को यह ज्ञात होता है कि किस प्रकार भगवान बुद्ध ने पीड़ित मानवता की सेवा को अपना ध्येय बनाया। भगवान बुद्ध की शिक्षाएं मनुष्य को पीड़ा और कठिनाइयों से निकालकर शांतिप्रिय जीवन की ओर ले जाती हैं। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!