शालाघाट (अर्की) के समीप दो जुआरी 51 हज़ार की राशि सहित धरे , मामला दर्ज

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (15 मई) पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत दो व्यक्तियों के खिलाफ जुआ खेलने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक निजी होटल से  दो व्यक्तियों को 51 हजार की नगद राशि के साथ  गिरफ्तार किया। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार  अर्की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि  शिमला मण्डी राष्ट्रीय मार्ग पर शालाघाट के समीप एक निजी होटल में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने होटल में दबिश दी और तीसरी मंज़िल पर एक कमरे में दो लोगों को डबल बैड पर ताश के साथ जुआ खेलते हुए पाया गया । साथ ही पुलिस ने इन दोनों से 51000 रु की राशि बरामद की । 

डीएसपी प्रताप सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों व्यक्तियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!