51 हजार की राशि भद्रकाली मन्दिर गाहर के लिए युवाओं ने की भेंट।

image

13 April 2021

बाघल टाइम्स
अर्की,अर्की मुख्यालय के साथ लगते गांव गाहर में माँ भद्रकाली मंदिर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है । जिसके लिए ग्राम पंचायत बातल के युवाओं ने इस मंदिर के छत निर्माण के लिए 51 हज़ार रुपये की राशि एकत्रित कर अपना सहयोग दिया है । पंचायत के युवाओं ने एकजुटता का सहयोग देते हुए कहा कि उनकी माता भद्रकाली जी पर गहरी आस्था है जिसको लेकर उन्होने मंदिर निर्माण के लिए अपना सहयोग दिया । युवाओं ने अन्य लोगों से भी इस कार्य में बढ़चढ़ कर अपना सहयोग देने की अपील की ।

error: Content is protected !!