4 वर्ष तक प्रदेश के विकास में लगा ग्रहण , अब उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री कर रहे झूठी घोषणाएं : अवस्थी


image

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (26अगस्त) प्रदेश में भाजपा सरकार का अभी तक का कार्यकाल निराशाजनक रहा है 4 साल के कार्यकाल में महंगाई व बेरोजगारी बढ़ी है वहीं कोरोना महामारी के समय में सरकार की स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों में भ्रष्टाचार के मामले बढ़े हैं ।
यह बात हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संजय अवस्थी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहीं । उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बेरोजगारों को रोजगार के साधना मुहैया करवाने में कोई ठोस नीति नहीं बना पाई ।, इसके अलावा आउट सोर्स पर रखें कर्मचारियों का भविष्य भी अंधकार में है सरकार को इनके बारे में तुरंत से ठोस निती बनानी चाहिए ।
एक मर ओर सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों व अधिकारियों को सेवा विस्तार दे रही है जबकि करुणामूलक आधार पर पात्र लोगों को सरकार रोजगार देने में असमर्थ है कर्मचारियों की पेंशन संबंधित मांग को जानबूझकर अनदेखा किया जा रहा है तथा वेतन आयोग द्वारा नए नए वेतन स्केल दिए जाने के फैसले को प्रदेश सरकार लागू नहीं कर रही है ।
प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री व मंत्री उप चुनाव को देखते हुए मात्र झूठी घोषणाएं कर रहे हैं जबकि जनहित के मुद्दों की जानबूझकर अनदेखी कर रहे हैं इसका जवाब आने वाले उपचुनाव में प्रदेश की जनता सरकार के खिलाफ मतदान करके देगी

.

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!