24 मार्च को दाडलाघाट आई टी आई में होंगें साक्षात्कार।

21 March 2021

बाघल टाइम्स

अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट में 24 मार्च 2021 को दसवीं,जमा दो,आईटीआई,पॉलीटेक्निक व सरकारी या गैर सरकारी आईटीआई द्वारा प्रशिक्षित तथा रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदवारों हेतु टीडीएस ग्रुप ने नौकरी हेतु साक्षात्कार रखे हैं।कैंपस प्लेसमेंट इंचार्ज विनोद वर्मा ने बताया कि प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट तहसील अर्की जिला सोलन में 24 मार्च 2021 प्रातः 10:00 बजे साक्षात्कार हेतु इच्छुक उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया है।

कैंपस प्लेसमेंट इंचार्ज विनोद वर्मा ने कहा है कि प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा होगी उसके बाद उम्मीदवारों को अंतिम साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।अधिक जानकारी हेतु कैंपस प्लेसमैंट इंचार्ज विनोद वर्मा से 9218506816 पर संपर्क किया जा सकता है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!