23 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म, अश्‍लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी

11 May 2021

बाघल टाइम्स 

मंडी

 

जिला मंडी के करसोग में 23 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म करने का आरोप लगाया है। इस पर थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिकायत में कहा है कि 25 वर्षीय एक युवक ने 8 मई देर रात को जबरन घर में घुसकर उसके साथ जोर जबरदस्ती कर दुराचार किया।

शिकायत कर्ता के अनुसार दोनों युवक व युवती साथ पढ़ते थे। एक शादी में युवक ने युवती के सामने शादी के लिए प्रस्ताव रखा था। जिसके बाद इन दोनों के बीच और नजदीकियां बढ़ गई और मिलने का सिलसिला शुरू हो गया।इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गया, जिसका युवक ने वीडियो बना लिया, युवती को इसकी जानकारी नहीं थी।

ऐसे में युवक आठ मई को युवक देर रात युवती के घर पहुंच गया और अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दुष्‍कर्म किया। इस पर युवती ने थाना करसोग में शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया सोमवार को देर रात दुराचार का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है

error: Content is protected !!