हिमाचल में बंद होंगे दूरदर्शन के सात टावर।


image

बाघल टाइम्स
शिमला ब्यूरो(27 सितंबर)  हिमाचल प्रदेश में दूरदर्शन के सात टावर बंद किए जा रहे हैं। प्रसार भारती ने अब स्थलीय प्रसारण बंद करने का निर्णय लिया है। अब एंटीना पर दूरदर्शन का प्रसारण नहीं होगा। डीटीएच और केबल तकनीक आने के चलते यह निर्णय लिया गया है।
उधर स्थलीय प्रसारण बंद करने से दूरदर्शन के तकनीकी कर्मचारियों पर भी संकट खड़ा हो गया है। 50 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों पर तबादले की गाज गिर सकती है।
जानकारी के मुताबिक 31 अक्तूबर 2021 से कुल्लू टावर के स्थलीय प्रसारण बंद हो जाएंगे। 31 मार्च, 2022 तक सभी टावरों को बंद कर दिए जाएगा। दूरदर्शन शिमला के केंद्र निदेशक विकास भट्ट ने इसकी पुष्टि की है। प्रदेश में दूरदर्शन के स्थलीय प्रसारण के लिए सात टॉवर लगाए गए हैं। इनमें एचपीटी के तीन टावर शिमला, कसौली और धर्मशाला में हैं। एलपीटी टावर बिलासपुर, मंडी, कुल्लू और मनाली में हैं। चूंकि अब तकनीक बदल गई है। अब सेटेलाइट से डीटीएच के माध्यम से प्रसारण हो रहा है या फिर केबल नेटवर्क से प्रसारण हो रहा है, इसलिए इन टावरों को बंद किया जा रहा है।

स्थलीय प्रसारण बंद करने से दूरदर्शन के तकनीकी कर्मचारियों पर भी संकट खड़ा हो गया है। 50 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों पर तबादले की गाज गिर सकती है। इन्हें हिमाचल प्रदेश से बाहर भी स्थानांतरित किया जा सकता है। इसलिए कर्मचारी टावर बंद करने का विरोध कर रहे हैं।

.

error: Content is protected !!