हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट


image

बाघल टाइम्स नेटवर्क

हिमाचल प्रदेश में 23 अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दो दिन तक भारी बारिश और तूफान चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 19 अगस्त के लिए मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में बारिश-अंधड़ का अलर्ट जारी किया है।

जबकि 20 और 21 अगस्त के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

error: Content is protected !!