हिमाचल में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट


image

बाघल टाइम्स नेटवर्क

(03अगस्त) हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में चार, पांच और सात अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में नौ अगस्तत तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। उधर, येलो अलर्ट के बीच राजधानी शिमला में मंगलवार दोपहर के समय झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार लगातार बारिश से भूस्खलन और पेड़ गिरने का खतरा है। स्थानीय लोगों व सैलानियों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि अचानक जल स्तर बढ़ने से मुश्किलें पैदा हो सकती हैं।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!