सोलन के नालागढ़ में तैनात ईएसआईसी का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, मामला दर्ज


बाघल टाइम्स नेटवर्क

28 फ़रवरी/   सोलन के नालागढ़ में तैनात ईएसआईसी के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। जिसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

नालागढ़ के कंसलटेंट दिनेश कुमार की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने दबिश दी। दिनेश कुमार के अनुसार राज्य कर्मचारी बीमा निगम का इंस्पेक्टर विश्वजीत उससे पांच हजार रुपये की मांग कर रहा था। जिसके पश्चात उसने विजिलेंस को सूचित किया। विश्वजीत ने दिनेश कुमार को सोमवार को पैसा लेकर नालागढ़ के कार्यालय में बुलाया था। विजिलेंस ने पैसों पर रंग लगाया था। जैसे ही दिनेश ने विश्वजीत को पांच हजार रुपये दिए तो विजिलेंस टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

विजिलेंस की पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा ने बताया कि दिनेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने इंस्पेक्टर को ट्रैप किया और उसे रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने इंस्पेक्टर के खिलाफ पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!