संविधान गौरव अभियान के तहत अर्की में कार्यक्रम का आयोजन।
बाघल टाइम्स
अर्की ब्यूरो (25 जनवरी)शनिवार को भाजपा अर्की मण्डल द्वारा संविधान गौरव अभियान के तहत अर्की लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्षा रीना भारद्वाज ने की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता जिला परिषद सदस्य आशा परिहार रही।
आशा परिहार ने संविधान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि डॉ0 भीम राव अम्बेडकर ने दलितों तथा कमज़ोर लोगों के लिए किस तरह कार्य किया।
मण्डल की अध्यक्षा रीना भारद्वाज ने संगठन को मजबूत कर कार्यकर्ताओं को डॉ0 भीम राव अम्बेडकर के पद चिन्हों पर चलते हुए कमज़ोर तथा निसहाय लोगों की सेवा करने को कहा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है और इसे आत्मसात कर राष्ट्र हित में कार्य करना हम सभी का कर्तव्य है।
इस अवसर पर मण्डल संयोजक यश पाल कश्यप, जयानंद शर्मा, प्रतिभा कंवर, दलीप पाल, अनुप चौहान,सागर शर्मा, प्रभा भारद्वाज, नवीन गुप्ता, सोनू सोनी, वंदना, कांता, रंजना, गोविन्द वर्मा, कमल, हीरा पाल, अमर सिंह, हेमन्त शर्मा तथा कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
