लोक निर्माण विभाग (PWD) मल्टी टास्क वर्कर भर्ती, ताउम्र रेगुलर नहीं होंगे; 4500 रुपये ही मिलेगा वेतन  

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (14 अप्रैल) हिमाचल प्रदेश में लोक निर्माण विभाग में 5000 मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। 12 अप्रैल को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी की गई है। उपमंडल स्तर पर यह भर्तियां होंगी और इसके लिए सरकार की ओर से 8वीं पास तक के लोग अप्लाई कर सकते हैं। 

नोटिफिकेशन के अनुसार, जिस भी शख्स को सिलेक्ट किया जाएगा, उसे 4500 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।
और सरकार पर तय होगा कि उसके वेतन में वृद्धि होगी या नहीं दूसरे पक्के कर्मियों की तरह हर साल मल्टी टास्क वर्कर को वेतन वृद्धि नहीं मिलेगी। इसके अलावा सबसे अहम बात यह  है कि चुना गया मल्टी टास्क वर्कर भविष्य में सरकार से रेगुलर  करने की मांग नहीं कर पाएगा और उसे ताउम्र कच्चे कर्मचारी के तौर पर सेवाएं देनी होंगी।
नोटिफिकेशन में साफ तौर पर लिखा गया है कि मल्टी टास्क वर्कर को साल में 12 छुट्ठियां मिलेगी। हर महीने एक छुट्टी मिलेगी, वहीं, मेडिकल के तौर पर पांच छुट्टियां मिंलेगी। साथ ही उन्हीं उम्मीदवारों को तवज्जो मिलेगा, जिनके परिवार में से कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं होगा। 18 से 45 साल की उम्र सीमा तय की गई है और आठवीं पास योग्यता तय की गई है । 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!