लैंड स्लाइड की चपेट से एक व्यक्ति की मौत तीन अन्य घायल

लैंड स्लाइड की चपेट से एक व्यक्ति की मौत  तीन  घायल

बाघल टाइम्स

सोलन ब्यूरो (29 जुलाई)  शिमला कालका मार्ग पर बीती रात लैंडस्लाइड की चपेट मे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

 

घायलों का परवाणू अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब ढाई बजे परवाणू से कुछ ही दूरी पर दतियार के समीप आई लव हिमाचल पार्क के समीप पहाड़ी से अचानक लैंडस्लाइड हो गया। इस दौरान अखबार लेकर चंडीगढ़ से आ रही पीबी 08CP-9686 नंबर बोलेरो कैंपर इसकी चपेट में आ गई। गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतक व्यक्ति समेत घायल लोग पंजाब क्षेत्र से हैं।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!