लूहरी-सुन्नी मार्ग पर गिरी कार, दो घायल तीन की मौत

लूहरी-सुन्नी मार्ग पर गिरी कार, दो घायल तीन की मौत

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (02 जनवरी)पुलिस थाना कुमारसैन के तहत लूहरी-सुन्नी मार्ग पर  देर रात एक कार महोली के  साथ सतलुज नदी में जा गिरी

सड़क हादसे में दंपती सहित  एक अन्य युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। 

जानकारी के अनुसार शिमला  के थाना कुमारसेन में अंशुल फनियान पुत्र राधे श्याम निवासी रिब्बा( किन्नौर) ने बयान दर्ज कर बताया कि वह HP 25A-4660 नंबर की सेलेरियो गाड़ी से चंडीगढ़ जा रहा था। जिसे अभय कुमार चला रहा था। जब वह महोली सैंज सुन्नी सड़क पहुंचे तो चालक अभय ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर सतलुज नदी में गिर गई। 

जिसमें सवार एक युवक सहित एक दम्पति (पति पत्नी)की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए । 
घायलों को उपचार के लिए कुमारसैन अस्पताल पहुंचाया गया है।
उधर पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे की छानबीन  शुरू कर दी है। 

error: Content is protected !!