राष्ट्रपति के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं


image

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (01अक्तूबर) मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को उनके 76वें जन्मदिवस पर बधाई दी है। राष्ट्रपति को भेजे अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज के गरीब व पिछड़े वर्ग को सशक्त बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उनकी सादगी और उच्च नैतिक मूल्य लोगों के लिए हमेशा प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। जय राम ठाकुर ने राष्ट्रपति के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभवों से राष्ट्र लाभान्वित होगा।

.

error: Content is protected !!