राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर किया शोक व्यक्त


image

बाघल टाइम्स
शिमला ब्यूरो( 08जुलाई)
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

राज्यपाल ने वीरभद्र सिंह के निजी आवास होली लाॅज पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह और उनके पुत्र विक्रमादित्य से अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि वीरभद्र सिंह एक कद्दावर नेता थे जिन्होंने हिमाचल प्रदेश के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि देश और विशेष रूप से हिमाचल ने एक महान व्यक्तित्व खो दिया है।

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह को उनकी सादगी, मानवता और परोपकारी स्वभाव के लिए देश और प्रदेश की जनता सदैव उनका सम्मान करेगी। एक राजनेता और मुख्यमंत्री के रूप में राज्य के लिए उनके द्वारा दी गई सेवाएं और योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

राज्यपाल ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!