राज्यपाल ने आग की घटना से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भेजी

28 April 2021

बाघल टाइम्स

(शिमला)

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने जिला शिमला के कोटखाई क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर पंचायत के फनैल गांव में आग की घटना पर दुःख व्यक्त किया है जिसमें एक महिला की मृत्यु हो गई और लगभग छह परिवार प्रभावित हुए हैं।

राज्यपाल जो राज्य रेडक्रास के अध्यक्ष भी हैं, ने फौरी राहत के तौर पर प्रभावित परिवारों को राज्य रेडक्राॅस की ओर से कंबल, तिरपाल, किचन सैट और सैनिटेशन किट्स आदि भेजे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!