मौत से पहले युवक ने इंस्टाग्राम स्टेटस अपडेट कर लिखा , हिम्मत रखना मेरे भाइयों, मेरे घरवालों को संभालना, मेरे सारे भाई लव यू ऑल


image

बाघल टाइम्स नेटवर्क

11 सितम्बर – वीरवार शाम को ऋषिकेश निवासी बिलासपुर कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्र अंशुल की गोबिंदसागर झील में डूबने से मौत हो गई थी। पुलिस भी शुक्रवार तक इसे हादसा ही मान रही थी। अब युवक की इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आने के बाद इस पर सवाल उठने लगे हैं।
मौत से ठीक पहले युवक ने इंस्टाग्राम स्टेटस अपडेट कर लिखा था कि हिम्मत रखना मेरे भाइयों, मेरे घरवालों को संभालना, मेरे सारे भाई लव यू ऑल। मैं आप लोगों के साथ हूं हमेशा, मेरा शरीर जरूर गया है पर मेरी रूह आप लोगों के पास है। स्टेटस में लिखा है कि मैं आप लोगों के साथ हूं, यह मत सोचना कि मैं चला गया हूं।
उधर डीएसपी राजकुमार ने बताया कि पहले यह मामला हादसा लग रहा था। प्रारंभिक छानबीन में सामने आया था कि युवक गोबिंदसागर झील में नहाने गया था। उस दौरान उसके साथ हादसा हुआ। अब इस इंस्टाग्राम स्टेटस के सामने आने के बाद इसकी छानबीन शुरू की गई है। पुलिस पोस्ट के पहलू को ध्यान में रखकर इस केस की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी सदर को इस मामले की पूरी छानबीन के आदेश दिए गए हैं।

.

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!