महिला मोर्चा की सदस्यों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी राखी


image

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (22अगस्त) मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां उनके सरकारी आवास ओक ओवर में भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने अध्यक्षा रश्मि धर सूद की अध्यक्षता में रक्षा बन्धन के अवसर पर राखी बांधी। इस अवसर पर वन्दना गुलेरिया और मोर्चा की अन्य सदस्य भी उपस्थित थीं।

ब्रह्मकुमारी व शिमला में रहने वाले तिब्बती समुदाय की प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री को उनके सरकारी आवास पर राखी बांधी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बन्धन एकता का पवित्र पर्व है, जो भाई और बहन के बीच प्रेम को और अधिक प्रगाढ़ करता है।

error: Content is protected !!