भूमती स्कूल में नशा निवारण पर निकाली जागरूकता रैली।

भूमती स्कूल में नशा निवारण पर निकाली जागरूकता रैली

बाघल टाइम्स

जयनगर ब्यूरो : ( 10 मार्च ) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमती में नशा निवारण कार्यक्रम के तहत एक रैली निकाली गई।

इस जागरूकता रैली में लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। इस रैली में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

नशा निवारण रैली में विद्यालय प्रधानाचार्य हेमराज गौर, स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के अलावा स्थानीय पंचायत की आशा वर्कर धनवंती और व्यापार मंडल भूमती के प्रधान व उनके समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों और स्थानीय जनता को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। इसके अलावा व्यापार मंडल के प्रधान ललित सेन और स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने भी बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर नशा निवारण कमेटी के नोडल अधिकारी अर्चना और यशपाल शर्मा सहित विद्यालय के सभी अध्यापक व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!