भाजपा सात अक्तूबर को करेगी प्रत्याशियों का एलान : जयराम


image

बाघल टाइम्स नेटवर्क

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा नामांकन की आखिरी तारीख से एक दिन पहले सात अक्तूबर को प्रत्याशियों का एलान करेगी। कहा कि चुनाव मैदान में सशक्त प्रत्याशी उतारे जाएंगे। बुधवार को सीएम शिमला से करसोग होते हुए सराज पहुंचे और मां शिकारी देवी का आशीर्वाद लिया।
वह 30 सितंबर और एक अक्तूबर को सराज में भाजपा की बैठकों में हिस्सा लेंगे। बुधवार को सराज स्थित अपने पैतृक गांव तांदी जाते वक्त सीएम ने करसोग में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा उपचुनावों में प्रत्याशियों के नाम 7 अक्तूबर तक तय करेगी।

.

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!