बस अड्डे में करंट से झुलसा एचआरटीसी बस चालक


image

बाघल टाइम्स

कुल्लू के सरवरी में आज ,(शनिवार ) सुबह एचआरटीसी का बस चालक करंट लगने से झुलस गया है।
जिसे तुरंत चिकित्सालय में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि बस को पीछे करते समय यह बिजली की तार से लग गई। इसके बाद चालक करंट लगने से काफी झुलस गया। चालक को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया है। उधर तारों से बस के टायर में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची।
मिली जानकारी के अनुसार चालक नरेश कुमार सुबह करीब दस बजे अपनी बस को एक तरफ लगाने के लिए पीछे कर रहा था। इस बीच बस बिजली की तार से छू गई। जिसके बाद चालक को जोरदार झटका लगा।
घायल चालक नरेश कुमार को अन्य कर्मचारियों ने अस्पताल लाया। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि चालक बिजली का करंट लगने से झुलसा है। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

.

error: Content is protected !!