बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी पर भाजपा की जुबान पूरी तरह बंद : राठौड़

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (12 अप्रैल) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा प्रदेश में आकर कांग्रेस पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी न करें। कांग्रेस को उनसे किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी पर भाजपा की जुबान पूरी तरह बंद है। भाजपा अब मोदी और शाह की पार्टी बन गई है। भाजपा और आरएसएस का देश की आजादी में क्या योगदान रहा है।

कांग्रेस ने अपने शासनकाल के दौरान जितने भी संस्थान बनाएं हैं, आज मोदी सरकार उन्हें बेचा है। नड्डा के कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके परिवार पर की गई टिप्पणियों पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि सोनिया गांधी उस परिवार की बहू है, जिसने देश की एकता और अखंडता के लिए कुर्बानी दी है। राठौर ने नड्डा से पूछा कि वह प्रदेश के लोगों को बताए कि उन्होंने प्रदेश के विकास और बिगड़ती अर्थव्यवस्था के लिए क्या मदद की है। प्रदेश आज 70 हजार करोड़ के कर्ज में डूबा है।  प्रदेश में चार जीरो से उप चुनाव हारी भाजपा इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत के सपने देख रही है।

 

 

 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!