फोन पर पत्नी कर रही थी किसी से बात, पति ने पूछा तो पत्नी ने खा लिया जहर, मौत


image

बाघल टाइम्स नेटवर्क

कांगड़ा जिले के बैजनाथ की ग्राम पंचायत सेहल की 32 वर्षीय विवाहित महिला विनीता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
महिला के पति कारपेंटर अर्जुन ने पुलिस को बयान दिया है कि बुधवार रात को विनीता किसी से फोन पर बात कर रही थी। अर्जुन ने विनीता को फोन करने के लिए पूछताछ किससे बात कर रही हो इसी बात को लेकर पत्नी ने जहर खा लिया।
विनीता के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस सुसाइड नोट में विनीता ने अपनी मर्जी से जहर खाने का जिक्र किया है। बताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे प्रेम संबंध हो सकते हैं और पूर्व में भी विनीता के पति ने उसके मोबाइल जब्त कर लिए थे।
पुलिस ने मृतका की बहन से भी पूछताछ की है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

.

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!