फोटो खींचते फिसला पैर ब्यास नदी में गिरे मां और बेटा, डूबने से दोनों की मौत


imageबाघल टाइम्स नेटवर्क

कुल्लू जिले के मनाली में मां और बेटे की ब्यास नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर लिए हैं और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। पुलिस से मिली सूचना के अुनसार मंगलवार को होटल एल्योर ग्रांड मनाली से जानकारी मिली कि एक महिला और एक बच्चा ब्यास नदी में डूब गया है। सूचना मिलते ही एसएचओ टीम सहित मौके पर पहुंचे। मौके से प्रीति भसीन(37) पत्नी पुलकित भसीन निवासी जी-72-73, बोरीवाला बाग हरनगर दक्षिण दिल्ली व बेटे रेहान(12) का शव बरामद किया।
जानकारी के अनुसार हादसे के समय दोनों तस्वीरें खींच रहे थे, इसी दौरान पैर फिसलने से दोनों ब्यास नदी में गिर गए। हालांकि उन्हें बचाने के लिए होटल के एक कर्मी ने नदी में छलांग लगाई, लेकिन सफलता नहीं मिली। दोनों के शव घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर आगे नदी से बरामद किए गए।

.

.

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!