पांगी किलाड़ में 1 फीट ताजा हिमपात

पांगी किलाड़ में 1 फीट ताजा हिमपात, 

बाघल टाइम्स

 चम्बा ब्यूरो (01 फरवरी) हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बर्फबारी किसानों व बागवानों के लिए संजीवनी बनी हुई है। जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी में वीरवार को रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी हुई है। घाटी के मुख्यालय किलाड़ में 1 फीट के करीब ताजा हिमपात हुआ है। वहीं उपरले क्षेत्रों में दो फीट के करीब ताजा हिमपात हुआ है।

 

घाटी का शेष दुनिया से संपर्क कटा हुआ है। मौजूदा समय में घाटी के 19 पंचायतों के लोग घरों में कैद हो गए है। बिजली व्यवस्था समते सड़क मार्ग पूरी तरह से ठप पड़े हुए है। हिमपात के कारण पांगी घाटी में वाहनों की रफ्तार थम गई है।

 

बीते दिन से लगातार हो रही बर्फबारी के कारण कुमार, परमार, सुराल, चसग, हिलूटवान, शुण समेत करयूनी सेरी में दो फीट तक ताजा हिमपात हुआ है। लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में दिक्कत पेश आई। बर्फबारी की वजह से पांगी का जनजीवन प्रभावित हुआ है। घाटी के 15 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद पड़ गए हैं। पांगी के पंचायत रेई, थांथल, शौर, कुमार, परमार व प्रेग्रा की बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। बिजली गुल होने के चलते इन पंचायतों के दायरे में आने वाले गांव वालों को अगले कुछ दिनों तक सर्द रातें अंधेरे में काटनी पड़ सकती है।

 

उधर तहसीलदार पांगी शांता कुमार ने बताया कि घाटी में हो रही लगातार बर्फबारी के कारण लोगों को संवेदनशील क्षेत्रों की ओर न जाने की हिदायत दी गई है। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!