निजी बस आॅपरेटरों से प्रस्तावित हड़ताल वापिस लेने का आग्रह

28 April 2021

बाघल टाइम्स

(शिमला)

परिवहन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग ने निजी बस आॅपरेटरों के ज्ञापन पर विचार विमर्श किया है और मुख्यमंत्री कार्यालय से भी इस सम्बन्ध में चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि निजी बस आॅपरेटरों के क्रियाशील पूंजी एवं टैक्स माफी के प्रस्ताव हैं जिनपर सरकार गम्भीरता से विचार कर रही है। इसे शीघ्र ही मंत्रिमण्डल की बैठक के समक्ष अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने सभी निजी बस आॅपरेटरों से प्रस्तावित हड़ताल को वापिस लेने का आग्रह किया है ताकि इस कोरोनाकाल में आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!