द सोसाइटी फ़ॉर कनेक्टिंग लाइव की अध्यक्ष बनी बिमला ठाकुर व शिखा धीरटा को मिली महासचिव की जिम्मेदारी


image

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (14अगस्त ) सोसाइटी फ़ॉर कनेक्टिंग लाइव की शनिवार को नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष बिमला ठाकुर को चुना गया। उपाध्यक्ष मंगला सूद, महासचिव शिखा धीरटा, कोषाध्यक्ष राधा शर्मा, माधुरिका वर्मा को लीगल एडवाइजर और सलाहकार पंकज सिंह को चुना गया। जबकि रिसोर्स पर्सन मुकुल सूद रहेंगे।
इस दौरान एडवाइजरी कमेटी भी बनाई गई जिसमें श्वेता सूद, विद्या निधि, मीनाक्षी चिटकारा, वीना जोशी व माधुरिका वर्मा का नाम शामिल हैं।
इसके अलावा संस्था के कार्यकारिणी सदस्यों में भारती कुठियाला, लता कुमारी शर्मा, रिचा, सीमा मोहन, कोमल कपूर, सुषमा, गीता राम कौशल, चेतन चंबियाल का नाम शामिल है।
बिमला ठाकुर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता एकल महिलाओं को एक ही छत के नीचे आशियाना दिलाना रहेगा। वह चाहती है कि सरकार संस्था को जमीन उपलब्ध करवाएं ताकि अकेली रह रही महिलाओं के लिए आशियाना तैयार किया जा सके।

पूर्व अध्यक्ष श्वेता सूद ने कहा कि संस्था 3 सालों से एकल महिलाओं, गरीब व असहाय लोगों का सहारा बन रही है। महिलाओं व बच्चों के लिए संस्था कार्य करती आ रही है। फिर चाहे आर्थिक सहायता हो या इमोशनली। संस्था जरूरतमंद बच्चों को स्कॉलरशीप मुहैया करवा कर शिक्षा के क्षेत्र के अलावा जागरूकता और प्रशिक्षण शिविर आदि के आयोजन करवाती रही है। गरीबों की बस्ती में जाकर संस्था ने कई घरों की जरूरतों को पूरा किया है। कोविड काल में भी ऐसे लोगों की मदद की जो अकेले पड़ गए थे। उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के अलावा भावनात्मक रूप से भी सहारा दिया गया।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!