दुबई में हिमाचल की स्नेहा नेगी ने जीता स्वर्ण पदक


image

बाघल टाइम्स नेटवर्क

दुबई में एशियन यूथ एंड जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता में 66 किलोग्राम वर्ग में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के सांगला की स्नेहा नेगी ने गोल्ड हल जीता है । स्नेहा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतकर हिमाचल का नाम चमकाया। फाइनल मुकाबले में यूएई की बॉक्सर को हराकर स्नेहा ने स्वर्ण जीता। स्नेहा नेगी ने जीत का श्रेय कोच श्याम रत्न नेगी, पिता मनोज कुमार नेगी, माता सर्जन देवी नेगी और ताऊ सनम तानजान नेगी को दिया है।

स्नेहा ने जुलाई माह में हरियाणा के सोनीपत में जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भी 66 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वर्ष 2020 में असम में खेलो इंडिया में भी स्वर्ण पदक जीता। इससे पूर्व उन्होंने 2019 में स्पेन में जूनियर वुमन मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया था। पदक जीतने पर उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने स्नेहा को बधाई दी। सादिक ने कहा कि स्नेहा के प्रदर्शन से दूसरे खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!