डीएसपी संदीप शर्मा ने संभाला कार्यभार

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (03 अक्तूबर)। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाने के लिए डीएसपी संदीप शर्मा ने पदभार संभाल लिया है। इससे पूर्व संदीप शर्मा मंडी के पंडोह में सेवाएं दे रहे थे। अब इनका तबादला दाडलाघाट में हो गया है। जिसके बाद बीते दिनों उन्होंने दाड़लाघाट में सेवाएं देनी शुरु कर लिया। वहीं दाडलाघाट में डीएसपी पद पर सेवाएं दे रहे प्रताप सिंह का तबादला कांगड़ा (डरो) हो गया है। संदीप शर्मा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ करना है। इसी के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू रुप से चलाना और क्षेत्र में नशे पर लगाम लगाना है।

 

उन्होंने लोगोँ से अपील की है कि नशा तस्करों के खिलाफ कोई भी सूचना हो तो वह तुरंत सम्बन्धित पुलिस थाना  में संपर्क करे। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की गोपनीयता रखी जायेगी। उन्होंने   कानून व्यवस्था में  के लिए सभी से सहयोग की अपील की है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!