केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी के सदस्य नियुक्त


image

बाघल टाइम्स नेटवर्क

(13जुलाई) केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को एक और नई जिम्मेदारी दी गई है। अनुराग ठाकुर को संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी का सदस्य बनाया गया है। इस केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं।

बता दें बीते 7 जुलाई को नरेंद्र मोदी सरकार में अब तक हिमाचल प्रदेश से सबसे कम उम्र के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बने अनुराग ठाकुर को दो-दो मंत्रालय दिए गए थे। सूचना मिलते ही प्रदेश वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!