कन्या विद्यालय अर्की में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

कन्या विद्यालय अर्की में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 09 मई ) राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की में विश्व रेडक्रास दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में छात्राओं के लिए पेंटिंग, स्लोगन, भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाली गई।

पेंटिंग प्रतियोगिता में 8वीं कक्षा की छात्रा निधि प्रथम, 12वीं कक्षा की वंदना द्वितीय व 9वीं कक्षा की दीपांशी गुप्ता तृतीय रही।

स्लोगन प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा की तनीषा, मुस्कान, जागृति, क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही।

भाषण प्रतियोगिता में 11वीं कक्षा की स्नेहा प्रथम, खुशी द्वितीय तथा 12वीं कक्षा की निकिता तृतीय स्थान पर रही।

इस अवसर पर सुरक्षा परमार, किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता, सिविल अस्पताल अर्की ने छात्राओं को विश्व रेड क्रॉस दिवस की जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही कुछ गतिविधियों का आयोजन भी किया गया।

 

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या विमला वर्मा समेत सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!