एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त, महिला समेत दो की मौत, 15 घायल

बाघल टाइम्स

3 मार्च / मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत गाहर के झीड़ गांव के पास एचआरटीसी की बस के दुर्घटनाग्रस्त हो गई बस में सवार एक महिला समेत दो की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार हादसा आज वीरवार दोपहर करीब एक बजे हुआ बताया जा रहा है। 

वंही स्थानीय लोगों को जैसे ही हादसे का पता चला तो लोग तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अभी तक स्थानीय लोगों से मिल रही जानकारी के अनुसार इस हादसे में दो की मौत हो गई है जबकि 15 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सरकाघाट थाना से पुलिस टीम बचाव दल के साथ मौके के लिए रवाना हो गई है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!