
बाघल टाइम्स नेटवर्क
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भारतीय मजदूर संघ के साथ मंगलवार (आज) को एक बड़ी बैठक करने जा रहे हैं। सुबह 11 बजे आम्र्सडेल भवन में यह बैठक शुरू होगी।
इसे श्रम विभाग करवा रहा है, जिसमें भामस की ओर से दिए कए 36 प्वाइंट एजेंडा पर बात होगी। इसमें आशा वर्कर्ज, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मिड-डे मील वर्कर्ज के अलावा मनरेगा कामगारों के मसलों पर भी बात होगी। साथ ही बोर्ड निगमों के कर्मचारियों को पेंशन का प्रावधान करने के साथ वेतन आयोग की विसंगतियों पर भी चर्चा होनी है।

बजट से पहले हो रही यह बैठक बहुत महत्त्वपूर्ण है। इसमें मुख्यमंत्री सीधे तौर पर घोषणा न करें, लेकिन आगामी बजट के लिए इन मसलों को ले सकते हैं।

आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए कोई पॉलिसी बजट में घोषित हो रही है। भारतीय मजदूर संघ के साथ मुख्यमंत्री की यह दूसरी बैठक है। जानकारी के अनुसार बैठक के बाद अगले दो दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पार्टी के आदेश पर पंजाब जा रहे हैं। वह 10 और 11 फरवरी को पंजाब दौरे पर रहेेंगे। यह ड्यूटी पार्टी ने लगाई है।